32.1 C
Bilāspur
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

कोनी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार 55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जलसों निवासी शिवनारायण वर्मा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर 8 फरवरी को पुलिस ने आरोपी के घर के आंगन में दबिश दी, जहां से 15-15 लीटर क्षमता वाले 4 पीले प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार रुपये है, जब्त की गई।आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया। कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles