बोर्ड परीक्षार्थियों को DIG-SSP रजनेश सिंह का प्रेरक संदेश अनुशासन, समझ और मेहनत से मिलेगी सफलता

बिलासपुर में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने परीक्षार्थियों को प्रेरणा संदेश दिया है। उन्होंने परीक्षा को जीवन का अहम पड़ाव बताते हुए छात्रों से तनाव मुक्त रहकर पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की अपील की। DIG रजनेश सिंह ने कहा कि पढ़ाई के दौरान घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जरूरी यह है कि छात्र अनुशासन में रहें और रटने की बजाय विषयों को समझकर पढ़ें, क्योंकि मेहनत और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है।उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। DIG ने कहा कि परीक्षा के समय खुद को किसी भी तरह से डिस्ट्रैक्ट न करें और अपना पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित रखें।DIG एवं एसएसपी ने अभिभावकों से भी विशेष अपील की कि वे बच्चों पर उनकी क्षमता से अधिक दबाव न डालें। हर बच्चा अलग होता है और अपनी गति से सीखता है, ऐसे में जरूरत से ज्यादा दबाव बच्चों में तनाव पैदा कर सकता है।उन्होंने कहा कि परीक्षा में आने वाली छोटी-मोटी असफलताओं से घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षाओं को एक चुनौती की तरह स्वीकार करें, क्योंकि यही चुनौतियां आगे चलकर जीवन में आत्मविश्वास और मजबूती प्रदान करती हैं। DIG रजनेश सिंह ने आम नागरिकों से भी परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लाउड स्पीकर और अनावश्यक शोर से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि शांत वातावरण में ही परीक्षार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles