अम्बिकापुर के अंबेडकर चौक पर दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फर्नीचर व ऑटो पार्ट्स की दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

शहर के व्यस्ततम इलाके अंबेडकर चौक पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौक पर स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फर्नीचर दुकान, ऑटो पार्ट्स की दुकान समेत आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास की बताई जा रही है।आग लगते ही दुकानों से धुएं के घने गुबार उठने लगे और कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे से आग लगातार धधक रही है।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। आगजनी की इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles