30.6 C
Bilāspur
Tuesday, February 10, 2026
spot_img

स्कूल बच्चो का झाड़ू लगाते और कचरा उठाते विडियो वायरल टीचर्स पर स्कूली बच्चो से काम कराने का आरोप

बिलासपुर। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला पंडरापथरा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्कूली बच्चों को झाड़ू लगाते और कचरा उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों पर स्कूली बच्चों से काम कराने के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि पढ़ाई के समय बच्चों से साफ-सफाई जैसे कार्य कराए जा रहे हैं जो शिक्षा के अधिकार और बाल अधिकारों पर सवाल खड़े करता है। मामले को लेकर अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने भी चिंता जताई है। इस पूरे प्रकरण ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चों से काम किन परिस्थितियों में कराया गया और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles