30.6 C
Bilāspur
Tuesday, February 10, 2026
spot_img

होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़ संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार, पीटा एक्ट में मामला दर्ज

रायगढ़ पुलिस ने शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। योजनाबद्ध तरीके से एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया और संकेत मिलते ही दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं, जिनकी तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई।पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने अवैध गतिविधि की बात स्वीकार की। वहीं होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये नकद, स्पा से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर और अन्य सामग्री जब्त की है।इस मामले में थाना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार पीटा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार के अनैतिक और अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles