रेलवे मजदूर कांग्रेस की 39वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न 8वें वेतन आयोग, ओल्ड पेंशन और निजीकरण जैसे मुद्दों पर रणनीति तय

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की 39वीं कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।महामंत्री लक्ष्मीनारायण पीताम्बर ने बताया कि आगामी 16-17 फरवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में रेलवे बोर्ड स्तर के विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को समान अवसर दिलाना है, जिसमें यूडीसी-एलडीसी ओपन टू सहित पदोन्नति से जुड़े विषय भी शामिल हैं।मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि महामंत्री लक्ष्मीनारायण को डीसी सदस्य नामित किया गया है, जिससे अब रेलवे बोर्ड स्तर पर कर्मचारियों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।

बैठक में 8वें वेतन आयोग को लेकर विभिन्न कैटेगरी की मांगों को तैयार करने और कर्मचारियों को न्याय दिलाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूर कांग्रेस लंबे समय से पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है और इस विषय को भी दिल्ली बैठक में मजबूती से रखा जाएगा। इसके साथ ही रेलवे में बढ़ते निजीकरण और निगमीकरण पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।संगठन को और मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और भविष्य की रणनीति तय करने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय स्तर पर उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करती रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles