
अवैध रूप से नशीली कैप्सूल की बिक्री के मामले में साइबर टीम और थाना चांपा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर कोसमंदा रोड में घेराबंदी कर काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल सवार रामकिशोर कश्यप निवासी कोसमंदा और प्रदीप पटेल निवासी बुदेली, जिला कोरबा को पकड़ा गया। तलाशी में 469 स्ट्रीप में कुल 3752 नग नशीली कैप्सूल, कीमत लगभग 34,813 रुपये, दो मोबाइल और 200 रुपये नगद जब्त किए गए।दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित साइबर और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




