17.9 C
Bilāspur
Saturday, February 14, 2026
spot_img

पंजीयन से छूटे किसानों को बड़ी राहत, गांव-गांव पहुंचेगा एग्रीस्टैक शिविर, मिलेगा पीएम किसान का लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले में 16 फरवरी से विशेष एग्रीस्टैक पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर एक माह तक चलेंगे और जिले के प्रत्येक गांव में लगाए जाएंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन एवं ई-केवाईसी निःशुल्क किया जाएगा।जिले में लगभग 25 हजार किसान अभी तक एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिविर ग्राम पंचायतों अथवा अन्य शासकीय भवनों में आयोजित होंगे, जहां कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा लोक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। शिविर दो चरणों में संचालित किए जाएंगे और संबंधित अधिकारी सप्ताह में दो बार प्रत्येक गांव का भ्रमण करेंगे।किसानों को शिविर में केवल आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। मौके पर ही पंजीयन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। कलेक्टर ने शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं और किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles