शासकीय जमुना प्रसाद कॉलेज में वार्षिक उत्सव, विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल, नई शिक्षा नीति से छात्रों को मिलेगा भविष्य में लाभ : अमर अग्रवाल

शासकीय जमुना प्रसाद कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन के साथ की गई।समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन द्वारा अतिथि को कॉलेज के शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास से अवगत कराया गया।

बताया गया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाबा ट्यूटोरियल कक्षाओं के साथ-साथ आने वाले दिनों में आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे छात्रों को अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिलेगा।मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है और विद्यार्थियों को इसे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में छात्रों को अवश्य मिलेगा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles