
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की “टीम शक्ति” ने भावना गुप्ता के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय लवन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान टीम ने फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों से बचने के तरीके समझाए। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, अत्यधिक मोबाइल उपयोग से होने वाले नुकसान और कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस ने किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करने की अपील भी की।




