28.8 C
Bilāspur
Sunday, February 15, 2026
spot_img

डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन, वरिष्ठ प्राध्यापक सुश्री सुषमा तिवारी को सौंपी गई प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी

शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक सुश्री सुषमा तिवारी को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। यह निर्णय 02 फरवरी को आयोजित गवर्निंग बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया था। इसके पश्चात 11 फरवरी को निवर्तमान प्राचार्य डॉ. अन्नू भाई सोनी ने विधिवत रूप से उन्हें कार्यभार सौंपते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।नई नियुक्ति से महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है। 13 फरवरी को स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।कार्यभार ग्रहण के बाद अपने संबोधन में सुश्री सुषमा तिवारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करना, अनुशासन को बनाए रखना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना होगी। उन्होंने संस्थान की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर छात्र नेताओं के साथ मिलकर समाधान करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles