22.4 C
Bilāspur
Monday, February 16, 2026
spot_img

तखतपुर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला, पुलिस जांच जारी, सोशल मीडिया पर निगरानी तेज

तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगोई निवासी सूरज भारती को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं, विशेषकर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।धर्म प्रेमियों ने इस संबंध में थाना तखतपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आपत्तिजनक कंटेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें। साथ ही, ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई है। तखतपुर से विनय करिहार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles