Homeहमर बिलासपुर9 से 23 फरवरी तक प्रदेश में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा, मोबाइल पर...

9 से 23 फरवरी तक प्रदेश में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा, मोबाइल पर मिलेगी बिजली खपत की हर आधे घंटे की जानकारी

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 9 से 23 फरवरी तक ‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी देने के लिए विभिन्न जोनों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में शहर संभाग पश्चिम के नेहरू नगर जोन में 17 फरवरी को नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन में दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं सरकंडा जोन में 18 फरवरी को बंधवापारा स्थित चंद्र मौली मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को यह बताना है कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से वे अपनी बिजली खपत की मासिक, दैनिक और प्रत्येक आधे घंटे की जानकारी पंजीकृत मोबाइल पर कहीं से भी देख सकते हैं। इससे उपभोक्ता अपनी अनावश्यक विद्युत खपत पर नियंत्रण रख सकेंगे और बिजली बिल में बचत कर पाएंगे। अधिकारियों द्वारा स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments