छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, KTS तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल समाप्त, राज्यसभा चुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। देश के 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों पर भी मतदान होगा। वर्तमान सांसद KTS तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।निर्वाचन कार्यक्रम के तहत उम्मीदवार 5 मार्च तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना भी उसी दिन कर परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।राजनीतिक दलों ने संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। राज्यसभा की इन दो सीटों को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आगामी दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ चुनावी सरगर्मी और बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles