
विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका 15 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास पहुंचकर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि माता का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने कुसुम सिन्हा के सरल और स्नेहमयी स्वभाव को सदैव स्मरणीय बताया।श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और विधायक सुशांत शुक्ला सहित न्यायपालिका व प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।




