Homeहमर बिलासपुरपलारी में टीम शक्ति का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिया सुरक्षा का...

पलारी में टीम शक्ति का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिया सुरक्षा का संदेश सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर सतर्कता पर विशेष कार्यक्रम

पलारी नगर में टीम शक्ति द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को सड़क सुरक्षा, नशामुक्त जीवन और साइबर सतर्कता का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और जिम्मेदार नागरिक बनने पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग से बचने के उपाय बताते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत परिजनों या पुलिस को देने की अपील की। अभियान के जरिए युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित समाज के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments