स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित विधायक अमर अग्रवाल ने नई शिक्षा नीति पर दिया जोर, महाविद्यालय की मांगों को मिली स्वीकृति

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। पुराने हाईकोर्ट रोड स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल तथा पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वार्षिक उत्सव को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंगारंग माहौल बनाया। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं महापौर पूजा विधानी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कुछ आवश्यक मांगें रखी गईं, जिन पर मुख्य अतिथि ने सहमति जताते हुए स्वीकृति प्रदान करने की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles