23.7 C
Bilāspur
Friday, February 20, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला,सरकार की हो रही सराहना रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी उपवास रखने वालों को राहत

रमजान के पवित्र माह को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शासकीय, अर्धशासकीय और अन्य संस्थाओं में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पहले जाने की अनुमति देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले का उद्देश्य रोजा रखने वाले कर्मचारियों को सहूलियत देना है ताकि वे धार्मिक अनुष्ठानों और इबादत के लिए समय निकाल सकें।

सरकार का मानना है कि रमजान में उपवास रखने वाले कर्मचारियों के लिए दिनभर काम के बाद तैयारी और इफ्तार का समय महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यह निर्णय उनके लिए व्यावहारिक राहत साबित होगा और कार्यस्थल पर संवेदनशील वातावरण को बढ़ावा देगा।सलीम राज ने शासन के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है। मुस्लिम समुदाय समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को धार्मिक कर्तव्यों के पालन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles