पाटखमरिया में ज्वेलरी दुकान से सोना-चांदी लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल लगातार वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

सीपत क्षेत्र के खमरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंद करने के दौरान दो बैग लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। संचालक विनय सोनी के अनुसार आरोपी करीब 8 से 10 किलो चांदी और लगभग 60 ग्राम सोना लेकर अकलतरा-बलौदा दिशा की ओर फरार हो गए।घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और नाकेबंदी की, लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

लगातार कम समय में दूसरी लूट की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पेट्रोलिंग बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार हो रही घटनाओं से व्यापार प्रभावित हो रहा है और पुलिस को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles