Homeहमर बिलासपुरअपहरण कर वसूली की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार डीसीपी वेस्ट टीम...

अपहरण कर वसूली की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार डीसीपी वेस्ट टीम ने दो लोगों को सकुशल छुड़ाया

आईपीएस संदीप पटेल के निर्देशन में पुलिस ने थाना आजाद चौक क्षेत्र के घोराही तालाब–रामकुंड इलाके में कार्रवाई करते हुए अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को नाकाम कर दिया। सूचना पर की गई रेड में जीवन यदु और राकेश शर्मा को सुरक्षित मुक्त कराया गया।जांच में सामने आया कि करीब 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने दोनों का अपहरण कर मारपीट की, हथियार दिखाकर जमीन के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए और नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने लगातार दबिश देकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई के दौरान आरोपियों से ₹3,500 नकद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। मुख्य आरोपी हरिओम सोनकर पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments