अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में कुलपति कॉन्फ्रेंस, देशभर के 41 कुलपति होंगे शामिल, शिक्षा के विकास पर होगा मंथन, भविष्य की शिक्षा प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास

बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में “ट्रांसफार्मिंग यूनिवर्सिटीज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट” विषय पर दो दिवसीय कुलपति कॉन्फ्रेंस का आयोजन 21 और 22 फरवरी को किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया।इस सम्मेलन में देशभर से करीब 41 वर्तमान और पूर्व कुलपति भाग ले रहे हैं।

दो दिनों तक चलने वाले इस मंथन सत्र में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, शोध, मूल्य-आधारित शिक्षा और समग्र विकास जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

कुलपतियों द्वारा अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा किए जाएंगे, जिससे भविष्य की शिक्षा नीति और विश्वविद्यालयों के विकास को नई दिशा मिल सके।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 22 फरवरी को वर्तमान कुलपति का कार्यकाल भी पूर्ण हो रहा है। उन्होंने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में विश्वविद्यालय को एक पूर्ण विकसित विश्वविद्यालय का स्वरूप देने का कार्य किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल भविष्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं, बल्कि नए विचारों और नवाचारों के माध्यम से शिक्षा में निरंतर प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की अपील की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles