Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित प्राधिकारीयो को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने...

बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित प्राधिकारीयो को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई शपथ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर

बिलासपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए नई टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। गरिमामय वातावरण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता धरमलाल कौशिक ने की। विशेष अतिथियों में अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला, पूजा विधानी, विनोद सोनी एवं भरत कश्यप शामिल रहे।

हाल ही में संपन्न चुनाव में अजीत मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी में विजय क्रांति तिवारी उपाध्यक्ष, संदीप परिहार सचिव, किशोर कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, हरिशंकर गंगवानी सह सचिव तथा कैलाश यादव कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ नई टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी।

उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए निष्पक्षता और निरंतर परिश्रम पर जोर दिया। साथ ही नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति और प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प कार्य की प्रगति की जानकारी दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री कौशिक ने प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि मीडिया जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती है। अन्य अतिथियों ने भी बिलासपुर में रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मामलों में प्रेस क्लब की भूमिका की सराहना की।

धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया जबकि उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने आभार व्यक्त किया। समारोह ने नई टीम के प्रति विश्वास और अपेक्षाओं को नई दिशा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments