Homeहमर बिलासपुरधमतरी में शादी समारोह बना खूनी झगड़े का मैदान, दुल्हन के भाई...

धमतरी में शादी समारोह बना खूनी झगड़े का मैदान, दुल्हन के भाई की मौत चौथिया कार्यक्रम में धक्का-मुक्की से शुरू विवाद, 2 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भोथीडीह गांव में शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। चौथिया कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय धक्का लगने की बात को लेकर बारातियों और बैंड से जुड़े युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।घटना में गरियाबंद निवासी दुल्हन के भाई चंदन निषाद को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

झगड़े में उसके चार से पांच साथी भी घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments