
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव द्वारा दिग्विजय स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आरपीएफ अधिकारियों, रेलवे कर्मियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साह से भाग लेकर फिट रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के बाद प्रतिभागियों को फल और जूस वितरित किए गए तथा पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।




