नेहरू चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन, भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, एआई इंपैक्ट समिट विवाद पर बिलासपुर में सियासी संग्राम

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस की युवा विंग की कथित हरकत के विरोध में किया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने कहा कि एआई इंपैक्ट समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की गतिविधि राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अपमान हुआ है।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित में हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उनका कहना था कि ऐसे कृत्य भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है और पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है।प्रदर्शन के दौरान नेहरू चौक पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि राष्ट्र सम्मान से जुड़े मुद्दों पर वे सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles