Homeहमर बिलासपुरसराफा व्यापारियों की सुरक्षा पर सख्ती सतर्कता और पुलिस समन्वय से ही...

सराफा व्यापारियों की सुरक्षा पर सख्ती सतर्कता और पुलिस समन्वय से ही रुकेगी ज्वेलरी दुकानों में चोरी की वारदातें

बिलासपुर में लगातार ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने सराफा व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। हाल के मामलों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। इस विषय पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित कुछ दुकानों पर खतरा अधिक रहता है इसलिए अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि बिलासपुर पुलिस लगातार सराफा व्यापारियों को सहयोग और सुरक्षा प्रदान कर रही है। विशेष रूप से सरकंडा में हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करने पर उन्होंने पुलिस का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है। अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि जहां संभव हो दुकानें मुख्य बाजार या शहर के बीचों-बीच स्थापित की जाएं।साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि छोटे-छोटे सुरक्षा उपायों का गंभीरता से पालन किया जाए तो चोरी जैसी घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। सराफा एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments