Homeहमर बिलासपुरदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चौथी लाइन प्रोजेक्ट का निरीक्षण, संरक्षा और...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चौथी लाइन प्रोजेक्ट का निरीक्षण, संरक्षा और संचालन पर फोकस दाधापारा–दगौरी रेलखंड पर विकास कार्यों की समीक्षा

तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सोमवार को बिलासपुर रेल मंडल के दाधापारा–दगौरी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर चौथी रेल लाइन निर्माण की प्रगति, ट्रैक, सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दाधापारा स्टेशन पर बुकिंग ऑफिस, सिग्नल एवं टेलिकॉम व्यवस्था सहित यात्री सुविधाओं और संरक्षा मानकों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद दगौरी और बिल्हा स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने, संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा बेहतर समन्वय के साथ समयपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments