
बिलासपुर होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियों को बांटने का भी अवसर है। इसी संदेश को साकार करते हुए फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी ने “आनंद निकेतन आश्रम” में होली उत्सव का आयोजन किया।संस्था द्वारा 50 से अधिक बच्चों को होली किट वितरित की गई। किट में पिचकारी, गुलाल रंग, इमरती, टोपी, समोसा, लड्डू और जूस सहित कई सामग्री शामिल थी। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली मनाई और उनके चेहरों पर मुस्कान साफ झलक रही थी।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शशि सिंह सिसोदिया, सचिव पुष्पा मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रीति पटेल, पीआरओ वर्षा तिवारी, एडवाइज़र संध्या सिंह चौहान, आरती द्विवेदी, प्रीत साहू सहित आश्रम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में रंग और खुशियां भरना है, ताकि वे भी हर त्योहार को पूरे आनंद के साथ मना सकें।




