Homeहमर बिलासपुरगर्मी से पहले तैयारी, जनगणना में शुद्धता और शिकायतों पर सख्त कलेक्टर...

गर्मी से पहले तैयारी, जनगणना में शुद्धता और शिकायतों पर सख्त कलेक्टर ने स्पष्ट किया, लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं

संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल प्रबंधन प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने संभावित पेयजल संकट वाले ग्रामों की अग्रिम पहचान कर आवश्यकतानुसार टैंकर के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर सिम्प्लेक्स टैंक स्थापित करने के निर्देश दिए।

15वें वित्त आयोग की राशि से ग्रामीण पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और तालाबों की गहराई बढ़ाने के लिए उनकी मिट्टी का उपयोग सड़क निर्माण में करने पर बल दिया गया। साथ ही विद्यालयों में निर्माणाधीन शौचालयों को 8 मार्च से पहले पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मई माह में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शुद्धता, गोपनीयता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना नीति निर्माण का आधार है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शासकीय खरीदी में भंडार क्रय नियमों के कड़ाई से पालन, हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध जवाब, आईगॉट प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा मुख्यमंत्री जनदर्शन व पीएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments