Homeहमर बिलासपुरकबीरधाम में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करीब 5 करोड़ का...

कबीरधाम में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, गुप्त चैंबर वाला कंटेनर पकड़ा

कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी और अहम कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना चिल्फी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को संदिग्ध कंटेनर की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। जांच के दौरान सामने आया कि कंटेनर में विशेष रूप से गुप्त चैंबर तैयार कर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था।पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 30-30 किलो की 30 बोरियों में पैक करीब 9 क्विंटल लगभग 900 किलो गांजा बरामद हुआ।

जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी को जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।मौके से पुलिस ने आरोपी आयाज खान निवासी भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित तस्करों की भूमिका की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ गिरोहों पर दबाव बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments