
जशपुर जिले के सिंगीबहार में दुकानदार से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। घटना चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा क्षेत्र की है, जहां दो लोगों द्वारा दुकान में पहुंचकर विवाद किया गया था।जांच में आरोपियों की पहचान पिता-पुत्र रवि गुप्ता और युधिष्ठिर गुप्ता निवासी ललकिडीह उड़ीसा के रूप में हुई। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।




