Homeहमर बिलासपुरफर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार बेमेतरा जिला में नौकरी-ट्रांसफर...

फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार बेमेतरा जिला में नौकरी-ट्रांसफर के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा

बेमेतरा जिला में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से खुद को अधिकारी बताकर लोगों को झांसा दे रहा था और नौकरी व ट्रांसफर के नाम पर पैसे वसूल रहा था।पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम रोहित कुमार है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले करीब एक साल से देवकर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। पूछताछ में उसने अपनी शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास बताई, लेकिन इसके बावजूद वह खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले छह महीने से ज्यादा समय से सक्रिय था और नौकरी लगवाने, ट्रांसफर कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेता था। अब तक 3 लोगों से कुल 2 लाख 62 हजार 500 रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसके बाद देवकर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments