देवरीखुर्द में महापौर का औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं पर दिया जोर, नई पानी टंकी और पाइपलाइन से मिलेगी पेयजल राहत

वार्ड क्रमांक 42 देवरीखुर्द में महापौर पूजा विधानी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के समय पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, नई नालियों एवं सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान सतबहिनियां दाई मंदिर रोड एवं स्वामी मेडिकल के पीछे स्थित गली में लंबे समय से खराब पड़ी सीवरेज व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

महापौर ने संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीवरेज समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।महापौर ने देवरीखुर्द में निर्मित हो रही नई पानी टंकी में नियमित जल भराव सुनिश्चित करने के लिए बूटापारा से नई पाइपलाइन बिछाने के निर्देश भी दिए। यह पहल वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव के आग्रह पर की गई, ताकि क्षेत्र में सुचारू और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 42 देवरीखुर्द के पार्षद लक्ष्मी यादव ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से महापौर को अवगत कराते हुए जनहित में शीघ्र समाधान की मांग की। महापौर ने समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान MIC सदस्य श्याम साहू, जोन कमिश्नर मधुलिका सिंह, इंजीनियर चंद्रशेखर साहू, सीवरेज प्रभारी साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने महापौर की सक्रियता और सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles