बिलासपुर में ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन का विस्तार, 5वां सेक्टर घोषित हेमू कालानी चौक से नया बस स्टैंड तक सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज

बिलासपुर यातायात पुलिस ने शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन का दायरा बढ़ा दिया है। अब तक पांच सेक्टरों को इस श्रेणी में शामिल किया जा चुका है और नए सेक्टरों में भी सख्ती से नियमों का पालन कराया जा रहा है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों के तहत लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।इसी क्रम में हेमू कालानी चौक से नया बस स्टैंड तक क्षेत्र को 5वें सेक्टर के रूप में चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने फुटपाथ और मुख्य मार्ग पर लगे बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और अवैध अवरोध हटाते हुए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि सड़क या फुटपाथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस ने व्यापारियों और नागरिकों को समझाइश देते हुए कहा कि दुकान के सामने अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने या सामान फैलाने से यातायात बाधित होता है, इसलिए इसके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

साथ ही निर्देश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 26 फरवरी को इसी मार्ग पर फिर से सघन अभियान चलाया जाएगा।अभियान को लेकर पुलिस को नागरिकों और व्यवसायियों का सहयोग भी मिल रहा है, जिससे शहर में व्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles