Homeहमर बिलासपुरडीजल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस...

डीजल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर डीजल डालकर आग लगाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार कर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments