Homeहमर बिलासपुरपूर्व नक्सलियों ने पहली बार देखी विधानसभा की कार्यवाही नवा रायपुर में...

पूर्व नक्सलियों ने पहली बार देखी विधानसभा की कार्यवाही नवा रायपुर में लोकतंत्र से जुड़ाव का ऐतिहासिक पल

बस्तर क्षेत्र में लंबे समय तक नक्सली संगठन से जुड़े रहे और अब पुनर्वासित हो चुके 100 से अधिक पूर्व नक्सली शुक्रवार को नवा रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से उनके जुड़ाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।विधानसभा जाने से पहले पूर्व नक्सलियों ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान पुनर्वास, मुख्यधारा से जुड़ाव और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।इसके बाद सभी पूर्व नक्सली सदन की दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यवाही को देखते रहे। लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का यह अनुभव उनके लिए खास रहा।बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पुनर्वासित पूर्व नक्सली विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही के साक्षी बने हैं। इसे मुख्यधारा में उनके विश्वास और सरकार की पुनर्वास नीति की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments