Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में सड़क निर्माण बना विवाद, अचानक बंद मार्ग से हंगामा रेलवे...

बिलासपुर में सड़क निर्माण बना विवाद, अचानक बंद मार्ग से हंगामा रेलवे और ठेकेदार पर मनमानी के आरोप, राहगीरों से जमकर बहस

रेल प्रशासन द्वारा रेलवे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के तहत डीआरएम ऑफिस से जीएम ऑफिस होते हुए जगमाल चौक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर डामरीकरण किया गया, लेकिन निर्माण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क को दोनों ओर से पूरी तरह बंद कर दिया गया। अचानक रास्ता बंद होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।यह सड़क स्टेशन पहुंचने का प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां यात्रियों और स्थानीय लोगों की लगातार आवाजाही रहती है। मार्ग बंद होने से सैकड़ों लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा, जबकि कई यात्री सामान लेकर पैदल ही स्टेशन तक पहुंचे। लोगों ने कहा कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन बिना सूचना सड़क बंद करना सीधे तौर पर जनता की सुविधा की अनदेखी है।अचानक सड़क बंद होने और जानकारी नहीं मिलने से कई राहगीरों का ठेकेदार, सुपरवाइजर और कर्मचारियों से जमकर विवाद भी हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि यदि पहले से डायवर्जन और सूचना की व्यवस्था होती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती और तनाव से बचा जा सकता था।जब मामले में ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लेने की कोशिश की गई तो वे कैमरे से बचते नजर आए, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। अब नागरिक रेलवे प्रशासन से जवाबदेही तय करने, स्पष्ट ट्रैफिक प्लान लागू करने और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि विकास कार्य जनता की परेशानी का कारण न बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments