Homeहमर बिलासपुरराम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,कुछ ही घंटो में 1008...

राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा, तृतीय वर्ष यात्रा के लिए रिकार्ड 5000 से अधिक दर्शनार्थियों की इंक्वायरी 00 पुलिस मैदान में बने 20 विशेष काउंटर में 1008 पंजीयन किया गया पूर्ण

बिलासपुर। रामनवमी पर अयोध्या धाम की निशुल्क यात्रा के लिए रविवार को बिलासपुर के सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात तीन बजे से ही रामभक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।सुबह काउंटर खुलते ही जय श्री राम के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा और महज कुछ ही घंटो में 1008 पंजीयन पूरे हो गए। सबसे पहली बुकिंग हनुमान जी के नाम दर्ज की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी एवं विशेष रूप से जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित थे।बिलासपुर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित अयोध्या धाम यात्रा को लेकर रविवार का माहौल देखने लायक रहा। शनिवार रात से ही श्रद्धालु पुलिस मैदान पहुंचने लगे थे। रात तीन बजे से ही दर्शनार्थी समिति के बनाएं हुए व्यवस्था में कतारबद्ध तरीके से अपने बारी का इंतजार करने लगे थे , ताकि उसका पंजीयन सुनिश्चित हो सके।

सूर्योदय होते ही भगवा सजे काउंटर पर जय श्री राम के नारों की गूंज शुरू हो गई। भीड़ को देखते हुए पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर साढ़े सात बजे से ही 1008 टोकन बांट दिए गए। काउंटर पर भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं ने आसानी से पंजीयन कराया। महज कुछ घंटे के भीतर 1008 पंजीयन पूर्ण हो गए। सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से की गई। बस की पहली सीट पर हनुमान जी विराजेंगे।

इस साल अयोध्या यात्रा दर्शन समिति से पुलिस मैदान में 5000 से अधिक भक्तों ने दर्शन के लिए संपर्क किया है। समाजसेवी-रामभक्त एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं में जुटे रहे। प्रमुख रूप से प्रदीप झा,राम प्रताप सिंह, अमरेंद्र कंठ, रौशन सिंह, ललित पुजारा, विनोद मित्तल, संदीप केडिया, निलेश जोबनपुत्रा, मुकेश अग्रवाल, दिव्यांश झा, रिंकू मित्रा,हरिशंकर कुशवाहा,चंद्र किशोर प्रसाद,राजीव अग्रवाल,अजित पंडित,उचित सूद, संजय द्विवेदी, राकेश राय, जयदीप घोष, राजीव गिरी, ईश्वर यादव, सन्नी गिरी, शौलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सागर साहू, शुभम राय, रवि साहू, मुकेश झा, प्रणव विश्वकर्मा, शशांक ठाकुर, हर्ष सिंह उपस्थित थे।

दोपहर 12 बजे तक मैदान में श्रद्धालु डटे रहे। आस्था के रंग में रंगा बिलासपुररविवार को पुलिस मैदान आस्था के रंग में रंगा नजर आया। रात से ही रामभक्तों की भीड़ जुटने लगी थी।सुबह होते ही काउंटर के सामने लंबी कतार लग गई। जय श्री राम के नारों के बीच पंजीयन शुरू हुआ। श्रद्धालु बस यही प्रार्थना कर रहे थे कि उनका नाम सूची में शामिल हो जाए। महिलाओं व बुजुर्गों में भारी उत्साहयात्रा के लिए आयु सीमा 18 से 65 वर्ष निर्धारित की गई थी। जिसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं का पूर्णतः स्वस्थ होना जरूरी है।

एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को ही अनुमति दी गई है। पंजीयन के लिए स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना आवश्यक है। बिना पंजीयन किसी को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा। इन्हीं नियमों के तहत पंजीयन सफल हुआ। 25 एसी बस और 10 कार होंगे रवानारामनवमी 26 मार्च को है। एक दिन पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा के लिए 25 बसों और 10 कारों की व्यवस्था की गई है.सभी यात्रियों को निर्धारित वाहनों से ही प्रस्थान करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments