Homeहमर बिलासपुरराजकिशोर नगर में पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी सरकंडा...

राजकिशोर नगर में पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी सरकंडा थाना पुलिस जांच में जुटी, पहचान अब तक नहीं

राजकिशोर नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब राधिका विहार कॉलोनी के सामने एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही शवों पर पड़ी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में किसी भी तरह की संदिग्ध हलचल की जानकारी उन्हें नहीं मिली। ऐसे में मामला आत्महत्या है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments