Homeहमर बिलासपुरसर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह के साथ संपन्न

सर्व विप्र ब्राह्मण समाज का होली मिलन उत्साह के साथ संपन्न

बिलासपुर। सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर रंग-बिरंगी सजावट और उत्सवी माहौल ने सभी का मन मोह लिया।समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जिसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से आयोजित फूलों की होली ने कार्यक्रम में अलग ही आकर्षण जोड़ दिया। रंगों और पुष्पवर्षा के बीच माहौल पूरी तरह आनंद, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया।इस अवसर पर होली पर आधारित विभिन्न मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे सभी में उत्साह और बढ़ गया।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किटी समारोह में अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पाठक, पीआरओ श्रीमती वर्षा तिवारी सहित समाज की अन्य सदस्याएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सौहार्द और आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments