31.3 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

रामभक्त प्रवीण झा हर साल श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या की यात्रा,इस रामनवमी 17 अप्रैल के लिए एक हजार एक लोगों की फॉर्म भरने की हुई शुरुआत।

रामभक्त प्रवीण झा हर साल श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या की यात्रा,इस रामनवमी 17 अप्रैल के लिए एक हजार एक लोगों की फॉर्म भरने की हुई शुरुआत।
पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन।
बिलासपुर। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में रामभक्तो के बीच अभूतपूर्व उत्साह है और हर कोई रामलला के दर्शन के लिए आतुर है। इसे ध्यान में रखते हुए बिलासपुर के समाजसेवी उद्योगपति प्रवीण झा ने हर वर्ष एक हजार लोगो को अयोध्या ले जाकर श्री राम लला के दर्शन कराने हेतु 19 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किए थे। उन्होंने बताया था कि अयोध्या लाने ले जाने के लिए 25 बसों की व्यवस्था की जाएगी।यह यात्रा न केवल निःशुल्क होगी बल्कि भोजन,नाश्ता और अयोध्या में ठहराने तक की पूरी व्यवस्था और वहां से दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं को वापस बिलासपुर लाने की व्यवस्था भी प्रवीण झा और उनकी टीम द्वारा की जाएगी। जहां श्रद्धालुओं का बीमा भी कराया जायेगा। चूकि आज अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसके लिए प्रवीण झा जी ने रामनवमी को अयोध्या प्रस्थान करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म की शुरुआत कर दी है जिसमें पहले दिन ही 100 फॉर्म भरे जा चुके है।
आपको बता दे कि अयोध्या निशुल्क ले जाया जाएगा। इसमें 18 साल से 65 साल की आयु वाले ऐसे श्रद्धालु जो रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते है उन्हे अपना आधार कार्ड और दो फोटो लेकर नियत स्थान पर स्वयं आकर पंजीयन कराना पड़ेगा।पहले आया पहले पाया की तर्ज पर पंजीयन कराए गए एक हजार एक लोगो को बस से अयोध्या ले जाया जाएगा। एक हजार से ज्यादा पंजीयन हो जाने पर बाकी लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा जायेगा और उन्हें अगली यात्रा में प्राथमिकता दी जाएगी।प्रवीण झा ने बताया कि यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहली यात्रा 16 अप्रैल को होगी ।पुलिस मैदान से लगभग 25 बसें और कई कार रवाना की जाएगी ।श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा,उनकी देखरेख के लिए स्वयं सेवकों की टीम और मेडिकल दल भी साथ रहेगा। अयोध्या में श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क
फील ग्रुप कार्यालय, महिमा ट्रेड सेंटर, हंसा बिहार, बिलासपुर, श्री प्रवीण झा 7098333333,
बीमा ज्ञान केंद्र कार्यालय, हेमू नगर, बिलासपुर, राम प्रताप सिंह 9827176654,
उत्तर दक्षिण, थर्ड फ्लोर, अर्क, लिंक रोड, बिलासपुर, उचित सूद 9754400003 एवं दुकान नंबर 305 , इंफिनिटी बिजनेस पार्क, गुंबर पेट्रोल पंप के पास, व्यापार विहार, बिलासपुर विक्की केजरीवाल 9229336666

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles