Homeहमर बिलासपुरसरकंडा में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला,CCTV में कैद वारदात, वाहनों में...

सरकंडा में दंपति पर लाठी-डंडों से हमला,CCTV में कैद वारदात, वाहनों में भी तोड़फोड़

सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना भूकंप अटल आवास के पास रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और बांस से हमला कर दिया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, महिला घर के अंदर सो रही थी, जबकि उसके पति टकेश्वर साहू और सेठ्ठी यादव बाहर टेंट के सामान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जादू, प्रेम और मंथन नामक युवकों ने विवाद शुरू कर दिया।

शोर सुनकर महिला बाहर आई और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।आरोप है कि युवकों ने दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सेठ्ठी यादव को भी पीटा गया। मारपीट में महिला की दोनों हाथों की उंगलियों और कमर में चोट आई है, जबकि सेठ्ठी यादव के दोनों हाथों में चोटें आई हैं।घटना के दौरान आरोपियों ने वहां खड़े छोटा हाथी और ई-रिक्शा समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments