Homeहमर बिलासपुरफर्जी इंस्टाग्राम आईडी से 6.25 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी जयपुर...

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से 6.25 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी जयपुर से गिरफ्तार भाटापारा ग्रामीण पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 17 राज्यों में 181 केस दर्ज

थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तरेंगा निवासी एक युवती से सस्ते दर पर कपड़े उपलब्ध कराने का झांसा देकर ₹6,25,239 की ठगी की थी। मामले में बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।प्रार्थिया भुवनेश्वरी साहू ने 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया था।

शुरुआत में ₹1600 क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कराया गया, जिसके बाद बिलिंग चार्ज, जीएसटी, डिलीवरी और रिफंड शुल्क के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल ₹6,25,239 जमा कराए गए, लेकिन न तो सामान मिला और न ही रकम वापस की गई।पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर साइबर सेल की तकनीकी टीम ने इंस्टाग्राम आईडी, क्यूआर कोड और बैंक ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि पूरा गिरोह जयपुर से संचालित हो रहा है।

इसके बाद संयुक्त टीम ने जयपुर में दबिश देकर आरोपी रामकिशोर मीणा एवं रविंदर मीणा, निवासी ग्राम गोकुलपुरा, तहसील बस्सी, जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को कम कीमत पर कपड़े, लहंगे व सूट देने का लालच देकर ठगी करना स्वीकार किया।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ देश के 17 राज्यों में इसी प्रकार के 181 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से साइबर ठगी में प्रयुक्त विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है, वहीं पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments