Homeहमर बिलासपुरराज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, संगठन...

राज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, संगठन में सक्रिय भूमिका का मिला इनाम, ओबीसी चेहरे पर दांव

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा की एक सीट के लिए लक्ष्मी वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वर्तमान में वे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और संगठन में एक सक्रिय एवं साइलेंट कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। प्रचार-प्रसार से दूर रहकर संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली लक्ष्मी वर्मा को पार्टी ने उनके संगठनात्मक योगदान के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी है।छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इधर, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में कुल नौ राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसी क्रम में बिहार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। आने वाले दिनों में अन्य दलों की ओर से भी शेष सीटों के लिए नामों की घोषणा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments