26.5 C
Bilāspur
Thursday, March 5, 2026
spot_img

होली से पहले और बाद तक पुलिस का सख्त एक्शन चेकिंग अभियान में हथियारबंद युवक पकड़े, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने त्योहार से पहले ही सख्त अभियान शुरू कर दिया है, जो होली के बाद तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान चिंगराजपारा इलाके में राहुल उर्फ रूपेश गोड़, सूरज उर्फ मोनू ध्रुव और छोटू उर्फ दीपक ठाकुर को चाकू लहराते हुए पकड़ा।

वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल कॉलोनी मंगला इलाके से लखन साहू को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, जो लोगों को भयभीत कर रहा था।इसके अलावा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा यदुनंदन नगर में समर बोराकर को तलाशी के दौरान धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles