
होली त्योहार के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उपद्रवी तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने झगड़ा-विवाद करने की आशंका वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए नरेश रजक, राजकमल फहारे और सेवन पोरे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।इसके अलावा पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रसून यादव, गुशसन पटेल, चिरंजीव पाण्डेय और प्रदीप यादव पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंगअभियान भी चलाया गया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 7 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।




