Homeहमर बिलासपुररतनपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने किए माँ महामाया के दर्शन प्रदेश...

रतनपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने किए माँ महामाया के दर्शन प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को ऐतिहासिक नगरी रतनपुर पहुंचकर प्रसिद्ध महामाया मन्दिर में माँ महामाया के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना और आरती की।

उन्होंने माँ महामाया से प्रदेश में शांति, समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।दर्शन के बाद राज्यपाल ने मंदिर की परंपराओं और धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रतनपुर का यह प्राचीन मंदिर आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है।राज्यपाल ने कहा कि माँ महामाया की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप, कलेक्टर संजय अग्रवाल,डीआईजी रजनेश सिंह, मोहित जायसवाल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments