29.1 C
Bilāspur
Saturday, March 7, 2026
spot_img

आईजी राम गोपाल गर्ग का जीपीएम जिले का दौरा अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने शुक्रवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित अपराधों, मर्ग मामलों के वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ितों की शिकायतें स्वयं सुनकर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने और गंभीर अपराधों की विवेचना में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी।दौरे के दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर रिकॉर्ड संधारण और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के वेलफेयर से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम की निर्माणाधीन इमारतों का जायजा लेकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।थाना गौरेला और ग्राम अमरपुर स्थित पुलिस रक्षित केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सशक्त एप, अनुभव क्यूआर कोड और त्रिनयन एप का अधिकाधिक उपयोग करने, बीट प्रणाली को मजबूत करने तथा साइबर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles