Homeहमर बिलासपुरकोकराझार में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का प्रवास, भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद,...

कोकराझार में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का प्रवास, भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन मजबूती पर जोर

असम के कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने क्षेत्र में प्रवास कर भाजपा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उनके दौरे से भाजपा पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रवास के दौरान श्री साहू ने चिरांग जिला के बिजनी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं।

इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई।अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन बन चुकी है। देशभर में करोड़ों सदस्य और लाखों सक्रिय बूथ संगठन पार्टी की मजबूती का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा और संगठन की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र देश के विकास की दिशा तय कर रहा है। साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में हो रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि तोखन साहू का यह प्रवास संगठन के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ है और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और एनडीए के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments