30.5 C
Bilāspur
Monday, March 9, 2026
spot_img

बिलासपुर में कोसा-कॉटन हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ बुनकरों को मिला अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच

राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग के तहत जिला हाथकरघा कार्यालय द्वारा आयोजित “कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़” हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी-सह-विक्रय का शुभारंभ राघवेंद्र राव सभा भवन, कंपनी गार्डन, बिलासपुर में महापौर श्रीमती पूजा विधानी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। महापौर ने बुनकरों और सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कोसा एवं सूती वस्त्रों की कलात्मक डिजाइनों की सराहना की।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगरों और खादी उत्पादकों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करना और उनकी कला को आम जनता तक पहुंचाना है। इसमें रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, चंद्रपुर, छुरी, सिवनी, लोफंदी एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र की 24 बुनकर समितियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रदर्शनी में कोसा साड़ियां, कोसा मलमल, कोसा ड्रेस मटेरियल, कॉटन शर्टिंग-सूटिंग, बेडशीट, तौलिए आदि उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह आयोजन 8 से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles